शिक्षामित्रों की भीड़ को देखकर शासन - प्रशासन के हाथ - पांव फूले। शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल को पुनः वार्ता के लिए बुलाया।
आज इको गार्डेन में शिक्षामित्रों की समाधान रैली का आयोजन किया गया था। दोपहर 1 बजे के करीब शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। परन्तु दो बार की वार्ता के उपरान्त शासन स्तर से कोई सार्थक पहल न की गई। शिक्षामित्रों की अगुवाई करने वाले प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने मंच पर आकर यह घोषणा कर दी कि यदि शाम 5 बजे तक कोई सार्थक पहल शासन स्तर से नहीं किया गया तो शिक्षामित्रों को विधानसभा भवन का घेराव मजबूरन करना पड़ेगा। इस घोषणा के बाद भी शासन स्तर से कोई सार्थक पहल नहीं की गई। शाम 5 बजते बजते शिक्षामित्रों के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने विधानसभा की ओर शिक्षामित्रों को कूच करने का आदेश दे दिया। लगभग 80 हजार शिक्षामित्र इको गार्डेन के गेट से बाहर की ओर निकलने लगे। यह देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला से निवेदन किया कि आप भीड़ को सम्हालिए और बेसिक शिक्षा निदेशक एवं अन्य अधिकारी ने आपको वार्ता के लिए बुलाया है। किसी तरह से इस भीड़ को बाहर कूच करने से रोक लीजिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने पुनः एक बार शिक्षामित्रों को धैर्य के साथ इको गार्डेन पार्क में ही बैठने के लिए कहा और स्वयं समाचार लिखे जाने तक वार्ता के लिए जा चुके हैं। जैसे ही कोई अगली नई सूचना मिलती है आप सभी पाठकों को अवगत कराया जाएगा।
धन्यवाद।
Smart Study Mantra
Team

0 टिप्पणियाँ