क्रेडिट स्कोर क्या है?
बैंकों द्वारा निर्धारित किसी व्यक्ति के लिए क्रेडिट स्कोर एक 3 अंकों की संख्या (300 और 900 के बीच) होती है, जिसकी गणना क्रेडिट ब्यूरो उस व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास का उपयोग करके करता है।
भारत में चार आरबीआई अधिकृत क्रेडिट सूचना कंपनियां को (सीआईसी या आमतौर पर क्रेडिट ब्यूरो कहा जाता है) हैं - एक्सपेरियन, ट्रांसयूनियन (सीआईबीआईएल) या सिबिल cibil, इक्विफैक्स और सीआरआईएफ हाईमार्क।
बैंकों और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) को अपने ग्राहकों के क्रेडिट इतिहास को सभी चार क्रेडिट ब्यूरो के साथ नियमित रूप से साझा करना आवश्यक है।
किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास में सभी क्रेडिट खाते, ऋणदाता के नाम, ऋण और क्रेडिट कार्ड सीमाएं, ऋण ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान रिकॉर्ड, क्रेडिट खाते पर कोई डिफ़ॉल्ट, व्यक्तिगत विवरण आदि शामिल होते हैं।
वर्तमान समय में यदि आपको बैंकों से लोन लेना है तो आपका क्रेडिट स्कोर 750 से 900 के बीच होना अति आवश्यक है।
अतः अब आप अगर लोन लेना चाहते हैं तो आपको अपने बैंक को समय से किस्त का भुगतान करना अति आवश्यक है या कोई भी सामान अगर आप अमेजन, फ्लिपकार्ट या किसी भी कंपनी से शॉपिंग करके EMI पर मंगाते हैं तो समय से EMI जमा करना आवश्यक है। अन्यथा की दशा में आपका क्रेडिट स्कोर घटता जाएगा। आप आगे से कोई भी लोन बैंकों से या कोई भी सामान EMI पर नहीं खरीद पाओगे।
कैसी रही जानकारी?
फिर मिलते हैं किसी अन्य विषय के वार्ता पर।
धन्यवाद।
SMART STUDY MANTRA TEAM
0 टिप्पणियाँ