क्या आप भी करते हैं क्रिप्टो करेंसी में निवेश ?
तो हो जाईये सावधान !
क्रिप्टो करेंसी की चोरी , दर्जनों के खाते खाली
क्रिप्टो करेंसी की भी चोरी .......
दर्जनों के खाते खाली..........फंस गए नए निवेशक
बहुत ही सुरक्षित कही जाने वाली करेंसी ( क्रिप्टो करेंसी ) में भी सेंधमारी होने लगी है। स्कैमरों ने (क्रिप्टो के हैकर) ने अकेले कानपुर के 100 से ज्यादा निवेशकों को कम से कम 50 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। इस चपत के शिकार हुए लोगों को सस्ती और फ्री करेंसी का लालच दिया गया , जिसमे फंसकर निवेशकों ने अपनी पूरी रकम ही गवां दी। कानपूर में 36000 से ज्यादा लोग क्रिप्टो करेंसी में 100 करोड़ रूपये से ज्यादा निवेश कर चुके हैं।
क्रिप्टो करेंसी में कोई भी नियंत्रक नहीं होता है। इसलिए फ्रॉड के बाद कहीं कोई भी शिकायत नहीं की जा सकती है और न ही कोई विधिक कार्रवाई हो सकती है।
जालसाजों द्वारा यह कारनामा कुछ एप के माध्यम से किया जाता है। निवेशक कुछ एप को डाउनलोड करते हैं , उसमे पैसे लगाते हैं. रकम 24 घंटे में ही दो गुनी हो जाती है। इसी लालच में पड़कर निवेशक उसमे अपना और पैसा लगा देता है जिससे उसका पैसा जल्दी से जल्दी दो गुना हो जाये। अब इसके बाद जब निवेशक अपना पैसा निकालना चाहता है तो उसके अकाउंट को ब्लाक कर दिया जाता है और उसकी पूरी रकम डूब जाती है।
तो आप भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने से पहले उस एप्लीकशन के बारे में भलीभाँति जानकारी कर लें उसके बाद ही निवेश करें नहीं तो दो गुनी रकम के लालच में पूरी रकम गवानी पद सकती है।
ये हैं लुटेरे एप........
1. BITFUNDS
2. BITCOIN MINER
3. BITCOIN
4. CRYPTO HOLIQE
5. DAILY CRYPTO REWARD
6. BITCOIN-2021
0 टिप्पणियाँ