प्रश्न .1 भारतीय संविधान के किस भाग को भारत का मैग्नाकार्टा कहा जाता है ?
उत्तर : भाग - 3 को
प्रश्न .2 संविधान का भाग - 3 किससे संबंधित है ?
उत्तर : मौलिक अधिकार से
प्रश्न .3 संविधान में मौलिक अधिकारों से संबंधित अनुच्छेद कौन सा है ?
उत्तर : अनुच्छेद - 12-35
प्रश्न .4 भारतीय संविधान में कुल कितने मौलिक अधिकार हैं ?
उत्तर : 6
प्रश्न .5 भारतीय संविधान द्वारा भारतीय नागरिकों को मूल रूप से कुल कितने मौलिक अधिकार प्रदान किए गए है ?
उत्तर : 7
प्रश्न .6 भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार किस देश के संविधान से लिए गए हैं ?
उत्तर : अमेरिका से
प्रश्न .7 भारतीय संविधान के अनुसार कौन सा मूल अधिकार नहीं है ?
उत्तर : सूचना का अधिकार
प्रश्न .8 कौन से मूल अधिकार राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान स्वतः समाप्त नहीं होते हैं ?
उत्तर : अनुच्छेद 20 और 21
प्रश्न .9 संविधान में उद्घोषित मौलिक अधिकारों में संशोधन किसके द्वारा किया जा सकता है ?
उत्तर : संसद द्वारा
प्रश्न .10 मौलिक अधिकारों को लागू करने का दायित्व किस पर है ?
उत्तर : उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय पर
प्रश्न .11 मौलिक अधिकारों का निलंबन कौन कर सकता है ?
उत्तर : राष्ट्रपति
प्रश्न .12 समानता का अधिकार किस अनुच्छेद में दिया गया है ?
उत्तर : अनुच्छेद 14-18 में
प्रश्न .13 अनुच्छेद 23-24 नागरिकों के किस अधिकार को वर्णित करते हैं ?
उत्तर : शोषण के विरुद्ध अधिकार
प्रश्न .14 भारतीय संविधान के अनुच्छेदों में कौन विधायन सत्ता पर पूर्ण नियंत्रण लगाता है ?
उत्तर : अनुच्छेद 14
प्रश्न .15 भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद द्वारा नौकरियां को समान अवसर प्रदान किया गया है ?
उत्तर : अनुच्छेद 16 द्वारा
प्रश्न .16 अनुच्छेद 19 कितने प्रकार की स्वतंत्रता की गारंटी देता है ?
उत्तर : 6
प्रश्न .17 भारतीय संविधान में कौन सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से संबंधित है ?
उत्तर : अनुच्छेद 19
प्रश्न .18 किस अनुच्छेद में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक अभियोजित एवं दंडित नहीं किया जाएगा ?
उत्तर : अनुच्छेद 20
प्रश्न .19 86 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकार में कब शामिल किया गया था ?
उत्तर : 2002 में
प्रश्न .20 भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है ?
उत्तर : अनुच्छेद 21
0 टिप्पणियाँ