लगातार 8 नौकरियां। गोण्डा जिले का नाम किया रोशन

लगातार 8 नौकरियां।
गोण्डा जिले का नाम किया रोशन


लगातार 8 नौकरियां। गोण्डा जिले का नाम किया रोशन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित पीसीएस परीक्षा 2021 में तरबगंज क्षेत्र के सिंगहाचंदा निवासी श्री राम करन मौर्य के सुपुत्र आशीष कुमार मौर्य जी ने सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर चयनित होकर केवल तरबगंज ही नहीं अपितु पूरे गोण्डा जिले का नाम सुर्खियों में ला दिया है। 

आशीष जी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से शुरू होकर , दसवीं एवं बारहवीं की शिक्षा महाराजा देवी बख्श सिंह इण्टर कॉलेज से विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण किया।

तत्पश्चात स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने हेतु आशीष जी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय का रुख किया। इलाहाबाद विश्विद्यालय में भी आशीष जी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्नातक की परीक्षा इन्होंने चित्रकला विषय के साथ टॉप 10 में स्थान बनाते हुए उत्तीर्ण की।


  https://youtu.be/NHUpt9xG3OE


परास्नातक में आपने चित्रकला विषय में पूरे विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक अर्जित करते हुए परीक्षा पास की। उसके बाद नौकरियों का सिलसिला शुरू हुआ तो नौकरियों की बौछार लग गई। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी की शुरुआत के साथ - साथ लगातार 7 नौकरियां मिलीं। सम्प्रति आप वर्तमान में डायट प्रवक्ता बलरामपुर में कार्यरत रहते हुए पी सी एस 2021 की परीक्षा में ए डी आई ओ एस के पद पर चयनित हुए हैं।

 आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व हैं। चित्रकला के साथ - साथ आपकी रुचि संगीत व लेखन के क्षेत्र में भी रही है। आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि  आप शिक्षा जगत में रहते हुए समाज को एक नया आयाम देते हुए इतिहास रचेंगे। 

    तो प्रस्तुत है आपका एक इंटरव्यू, जो राम नारायण शर्मा द्वारा लिया गया है।

https://youtu.be/NHUpt9xG3OE



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ