प्रश्न .1 भारत के राष्ट्रपति के रूप में डा. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किस विधि से किया गया था ?
उत्तर : संविधान सभा के द्वारा
प्रश्न .2 राष्ट्रगान पहली बार कब और कहाँ गाया गया था ?
उत्तर : 27 दिसम्बर ,1911 को कलकत्ता में
प्रश्न .3 स्वतंत्र भारत की लोकसभा के पहले अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : जी. वी. मावलंकर
प्रश्न .4 भारतीय संविधान का सबसे बड़ा एकाकी स्रोत क्या है ?
उत्तर . गवर्नमेंट
प्रश्न .5 भारत देश है एक.......... ?
उत्तर : धर्म निरपेक्ष राष्ट्र
प्रश्न .6 हिमांचल प्रदेश को राज्य का दर्जा कब प्रदान किया गया था ?
उत्तर : 1971 में
प्रश्न .7 भारत का उपराष्ट्रपति किसका पदेन सभापति होता है ?
उत्तर : राज्य सभा का
प्रश्न .8 राज्य सभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर : उपराष्ट्रपति
प्रश्न .9 संविधान के किस संशोधन द्वारा मतदान की आयु 21 घटाकर 18 वर्ष की गई ?
उत्तर : 61 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम , 1989
प्रश्न .10 भारत में आजादी के बाद पहला आम चुनाव कब सम्पन्न हुआ था ?
उत्तर : 1952 में
प्रश्न .11 भारत के प्रथम वायसराय कौन थे ?
उत्तर : लार्ड कैनिंग
प्रश्न .12 किस अधिनियम के अंतर्गत बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया ?
उत्तर : 1833 का चार्टर अधिनियम
प्रश्न .13 भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर : राष्ट्रपति के द्वारा
प्रश्न .14 भारत के संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता किस अनुच्छेद के अंतर्गत सुनिश्चित की गई ?
उत्तर : अनुच्छेद 19 (1 ) (A)
प्रश्न .15 भारतीय संविधान का कौन - सा अनुच्छेद संसद को संविधान का संशोधन करने की शक्ति प्रदान करता है ?
उत्तर : अनुच्छेद 368
प्रश्न .16 शिक्षा को किस संविधान संशोधन के द्वारा राज्य सूची से समवर्ती सूची में लाया गया ?
उत्तर : 42 वाँ संविधान संशोधन
प्रश्न .17 किस अनुच्छेद का उपयोग करके भारत के राष्ट्रपति वित्तीय आपातकाल को घोषित कर सकते हैं ?
उत्तर : अनुच्छेद - 360
प्रश्न .18 संशोधन में से किसे भारत का लघु संविधान भी कहा जाता है ?
उत्तर : 42 वाँ संशोधन
प्रश्न .19 भारतीय संविधान का अनुच्छेद -60 किसे संदर्शित करता है ?
उत्तर : राष्ट्रपति की शपथ
प्रश्न .20 भारतीय संविधान का पहला संशोधन किस वर्ष में हुआ था ?
उत्तर : 1951 में

0 टिप्पणियाँ