सामान्य अध्ययन
प्रश्न -1 : भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् की स्थापना कब हुयी थी ?
ए ] 1909 में बी ] 1919 में सी ] 1929 में डी ] 1939 में
उत्तर : सी ] 1929 में
प्रश्न -2 : धान की फसल में खैरा बीमारी का क्या कारण है ?
ए ] जस्ते की कमी बी ] फफूँद का प्रकोप सी ] क्षारीयता डी ] मैग्नीशियम की कमी
उत्तर : ए ] जस्ते की कमी
प्रश्न -3 : तेज़ाब वर्षा ( ACID ATTACK ), पर्यावरण में निम्न प्रदूषण से होती है ?
ए ] कार्बन मोनो ऑक्साइड एवं कार्बन डाई ऑक्साइड
बी ] कार्बन डाई ऑक्साइड एवं नाइट्रोजन
सी ] ओजोन तथा कार्बन डाई ऑक्साइड
डी ] नाइट्रस ऑक्साइड एवं सल्फर डाई ऑक्साइड
उत्तर : डी ] नाइट्रस ऑक्साइड एवं सल्फर डाई ऑक्साइड
प्रश्न -4 : साइमन कमीशन भारत में पहली बार कब आया था ?
ए ] 1926 में बी ] 1928 में सी ] 1939 में डी ] 1942 में
उत्तर : बी ] 1928 में
प्रश्न -5 : अखिल भारतीय किसान महासभा सर्वप्रथम कहाँ आयोजित किया गया था ?
ए ] कलकत्ता में
बी ] मद्रास में
सी ] लखनऊ में
डी ] पटना में
उत्तर : सी ] लखनऊ में 1936 में स्वामी सहजानन्द जी के नेतृत्व में
प्रश्न -6 : व्हिटले पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
ए ] शान्ति
बी ] मानव अधिकार
सी ] वन्य जीव संरक्षण
डी ]पत्रकारिता
उत्तर : सी ] वन्य जीव संरक्षण
प्रश्न -7 : निम्नलिखित में से किसे मुग़ल सेना में चिकित्सक नियुक्त किया गया था ?
ए ] बर्नियर को
बी ] करेरी को
सी ] मनूची को
डी ] टैवर्नियर को
उत्तर : ए ] बर्नियर को
प्रश्न - 8 : मॉन्ट्रियल प्रोटोकाल निम्नलिखित में से किसके रक्षण से सम्बंधित है ?
ए ] हरितगृह गैसें
बी ] अम्लीय वर्षा
सी ] ओजोन परत
डी ] संकटग्रस्त प्रजाति
उत्तर : सी ] ओजोन परत
प्रश्न - 9 : दामोदर नदी कहाँ से निकलती है ?
ए ] तिब्बत से
बी ] छोटा नागपुर के पठार से
सी ] नैनीताल के पास से
डी ] सोमेश्वर की पहाड़ी से
उत्तर : बी ] छोटा नागपुर के पठार से
प्रश्न - 10 : मगध की प्रारम्भिक राजधानी कौन सी थी ?
ए ] पाटलिपुत्र
बी ] वैशाली
सी ] राजगृह
डी ] चम्पा
उत्तर : सी ] राजगृह ( गिरिव्रज )
प्रश्न - 11 : कपास उद्योग जिन कच्चे मालों पर आश्रित है निम्नलिखित में से वे कौन -कौन से हैं ?
ए ] भार - ह्रास मूलक
बी ] भार वृद्धि
सी ] भार - सम मूलक
डी ]उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : ए ] भार - ह्रास मूलक
प्रश्न - 12 : निम्नलिखित में से कौन सा बाघ आरक्षित क्षेत्र , दो राज्यों में विस्तृत है ?
ए ] कान्हा
बी ] मानस
सी ] पेंच
डी ] सरिस्का
उत्तर : ए ] कान्हा
प्रश्न - 13 : "ईश्वर केवल मनुष्य के सद्गुण को पहचानता है तथा उसकी जाति नहीं पूछता , आगामी दुनिया में कोई जाति नहीं होगी। "यह सिद्धांत किस भक्ति सन्त का है ?
ए ] रामानन्द
बी ] दादू
सी ] नानक
डी ] रामानुज
उत्तर : सी ] नानक
प्रश्न -14 : अधिकांश मौसम गतिविधियाँ जिस वायुमंडलीय परत में होती - वह है ?
ए ] ओजोन मण्डल
बी ] आयनमण्डल
सी ] क्षोभमण्डल
डी ] बहिर्मण्डल
उत्तर : सी ] क्षोभमण्डल
प्रश्न -15 : विश्व की सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है ?
ए ] विन्डरमिअर
बी ] लॉखनिस
सी ] लेकमैकॉल
डी ] लेक सुपीरियर
उत्तर : डी ] लेक सुपीरियर
प्रश्न -16 : वर्तमान में भारत की जनसँख्या वृद्धि निम्न से किस दौर से गुजर रही है ?
ए ] स्थिर जनसँख्या
बी ] सतत वृद्धि
सी ] तीव्र उच्च विकास
डी ] निश्चित रूप से गिरने की प्रवृति के साथ उच्च वृद्धि दर
उत्तर : डी ] निश्चित रूप से गिरने की प्रवृति के साथ उच्च वृद्धि दर
प्रश्न -17 : उत्तर प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम जनसँख्या घनत्व वाले जिले हैं - क्रमशः ?
ए ] वाराणसी , ललितपुर
बी ] ललितपुर , गाज़ियाबाद
सी ] गाज़ियाबाद , ललितपुर
डी ] सोनभद्र , गाज़ियाबाद
उत्तर : बी ] ललितपुर , गाज़ियाबाद
प्रश्न -18 : वर्तमान में उत्तर प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम साक्षरता दर वाले ज़िले कौन -कौन से हैं ?
ए ] कानपूर नगर , श्रावस्ती
बी ] गौतमबुद्ध नगर , श्रावस्ती
सी ] औरैया , बहराइच
डी ] गौतमबुद्धनगर , बहराइच
उत्तर : बी ] गौतमबुद्ध नगर , श्रावस्ती
प्रश्न -19 : नामचिक -नामफुक कोयला क्षेत्र भारत में कहाँ स्थित है ?
ए ] अरुणाचल प्रदेश में
बी ] असम में
सी ] मिजोरम में
डी ] नागालैण्ड में
उत्तर : ए ] अरुणाचल प्रदेश में
प्रश्न -20 : सरकार के पंचायती राज राज प्रणाली की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं ?
ए ] इनमे सरकार की तीन श्रेणियां होती हैं
बी ] इनका लक्ष्य गावों को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय प्रदान करना है
सी ] जिला परिषद् में इसके सदस्य के रूप में कुछ सांसद होते हैं
डी ]इनमे सभी सही हैं
उत्तर : डी ]इनमे सभी सही हैं
आपके लिए प्रश्न
कौन सा प्राणी अपने माता पिता दोनों का दूध पीता है ?

0 टिप्पणियाँ