यदि किसी दूसरे व्यक्ति को आपके आधार नम्बर की जानकारी हो जाये तो क्या वह व्यक्ति आपके बैंक खाता को हैक कर सकता है ?
आईये देखें UIDAI क्या कहता है।
वर्तमान समय में आधार कार्ड हर भारतवासी के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। यह हर सरकारी काम में उपयोग में लाया जाता है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर पासपोर्ट व् अन्य कामों में आधार कार्ड की मांग की जाती है। वैसे तो कई बार लोगों का अपने आधार कार्ड की जानकारी देने में हिचकिचाहट महसूस होती है , क्योंकि आधार कार्ड की जानकारी देना खतरे से खाली नहीं होता है। लगभग 80 % लोग अपने आधार कार्ड को बैंक खाते के साथ जुड़वा चुके हैं। ऐसी स्थिति में सभी लोगों को यह डर हमेशा बना रहता है की कहीं उसका बैंक खाता किसी हैकर द्वारा हैक न कर लिया जाये।
UIDAI ने इस प्रश्न का उत्तर दिया है और लोगों को जानकारी दी है , यह अफवाह सही नहीं है एवं चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। UIDAI ने बताया कि जिस प्रकार आपका एटीएम कार्ड नंबर जानने से कोई भी एटीएम से आपका पैसा नहीं निकाल सकता है ,उसी प्रकार सिर्फ आपका आधार नम्बर जानने से कोई आपके बैंक खाते को हैक नहीं कर सकता है। यदि कोई अपना पिन / ओ टी पी दूसरे को बताएगा तभी उसका पैसा निकल पायेगा।
क्या बैंक खाते को आधार लिंक करना अनिवार्य है ?
इस बिंदु पर UIDAI ने कहा कि Prevention of money लांड्रिंग के तीसरे संसोधन अधिनियम ,2019 के अनुसार अगर कोई व्यक्ति किसी सरकारी योजना के द्वारा लाभ या अन्य छूट का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो उसे आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी , लाभ सेवाओं का लक्षित वितरण ) अधिनियम ,2016 (2016 का 18 ) धारा 7 के अन्तर्गत अधिसूचित योजना , बैंकिंग सेवा वाले को आधार संख्या जमा करना अनिवार्य होगा।
अन्य बैंकिंग सेवा , राजस्व विभाग ,पंचायती राज विभाग में आधार एक पसंदीदा केवाईसी दस्तावेज है। यदि आप बैंक में आधार जमा नहीं करना चाहते हैं तो आप आर बी आई द्वारा निर्धारित किसी अन्य आधिकारिक रूप से मान्य कागजों का उपयोग कर सकते हैं। इस विषय में अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना वैकल्पिक है।
साभार : दैनिक जागरण

0 टिप्पणियाँ