आप प्लेटफॉर्म टिकट से भी कर सकते हैं पूरी यात्रा , आईये जानें कैसे ?



 आप प्लेटफॉर्म टिकट से भी कर सकते हैं पूरी यात्रा , आईये जानें, कैसे ?

,रेलवे में यात्रा करने के लिए महीनों पहले सीट को आरक्षित करवानी पड़ती है। रेलवे आरक्षण दो  करते हैं ,

1 . रेलवे स्टेशन की खिड़की से 
2 . ऑनलाइन माध्यम से। 

लेकिन लोगों को तब अधिक दिक्कत महसूस होती है जब उनको अचानक किसी कार्य से यात्रा करनी पड़ती है।
ऐसे वक्त में लोगों को केवल तत्काल टिकट का ही विकल्प पता होता है। तो आईये हम बताते हैं कि कैसे आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर  पूरी कर सकते हैं। 




प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा कैसे करें ? 

अगर आपके पास रेल का आरक्षित टिकट नहीं है और आप ट्रैन के अंदर चढ़ गए हैं तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप टी टी  के पास जाकर अपना टिकट बनवा सकते हैं। यह नियम रेलवे ने ही  बनाया है।  प्लेटफार्म टिकट लेकर आप टीटीई से तुरंत अपने गंतव्य स्थान तक का टिकट बनवा सकते हैं। 

आप अपनी यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व यह नियम अवश्य जान लें-


कई बार ट्रेन में सीट खाली  नहीं होती है , ऐसी स्थिति में टीटीई आपको आरक्षित सीट देने से मना कर सकता है। परन्तु उस ट्रैन में यात्रा करने से नहीं रोक सकता है।  अगर आपके पास आरक्षित टिकट नहीं   है तो आप टीटीई को 250 रुपये पेनाल्टी देकर तथा आप  जिस स्टेशन पर ट्रैन में चढ़े हैं वहाँ से लेकर आपको जिस स्टेशन तक जाना हैं का किराया देकर उस ट्रैन में यात्रा कर सकते है। 

प्लेटफॉर्म  टिकट क्या है ?

प्लेटफॉर्म टिकट, यात्री को किसी भी ट्रैन में चढ़ने के लिए पात्र बनाता है।  इसके साथ ही यात्री को उसी स्टेशन से किराया चुकाना होगा ,  जहाँ से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है। किराया वसूलते समय प्रस्थान स्टेशन भी  स्टेशन को माना जायेगा तथा यात्री से किराया भी उसी श्रेणी का वसूला जायेगा , उस समय वह जिस श्रेणी में यात्रा कर रहा होगा। 


आरक्षित सीट कब तक होती है आपकी ?


यदि आपकी ट्रैन किसी कारणवश छूट गयी है तो टिकट कलेक्टर आपकी सीट को अगले दो स्टेशनों तक किसी को आवंटित नहीं कर सकता है। यद्यपि आपको यह ध्यान रखना होगा की अगले दो स्टेशनो तक आप  कवर कर लें , अन्यथा की स्थिति में टिकट कलेक्टर दो स्टेशन पूरा होने के बाद ाकि आरक्षित सीट को किसी दूसरे के लिए आवंटित कर देगा। 

यदि टिकट खो जाये  तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे ?


यदि आप ई -टिकट लिए हैं तो गाड़ी में बैठने के बाद आपको पता चला कि आपका टिकट कहीं खो गया है तो ऐसी स्थिति में आप टिकट चेकर से 50 रुपये पेनाल्टी देकर अपना टिकट प्राप्त कर सकते हैं। 

मित्रों यह जानकारी आपको  कैसी लगी कंमेंट करके जरूर बताएं।

धन्यवाद। 

आपका -

राम नारायण शर्मा 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ