नाज़ुक अंगो को घायल कर रहा आपका कठोर व्यवहार ।‌

 नाज़ुक अंगो को घायल कर रहा आपका कठोर व्यवहार ।‌।

           

1- *आमाशय* घायल होता है जब आप प्रातः काल अल्पाहार नही करते हैं।


2- *किडनी* घायल होती है जब आप 24 घण्टे में 10 -12 गिलास पानी नही पीते 


3- *पित्ताशय* घायल होता है जब आप रात्रि 11 बजे तक सोते नही है और सूर्योदय से पूर्व जागते नही हैं।


4- *छोटी आंत* घायल होती है जब आप ठंडा और बासी भोजन करते हैं।


5- *बड़ी आंत* घायल होती है जब आप बहुत तला भुना और मसालेदार भोजन करते हैं।


6- *फेफड़े* घायल होते हैं जब आप सिगरेट,और धुयें  आदि से प्रदूषित वातावरण में सांस लेते हैं।


7- *लिवर* घायल होता है जब आप बहुत भारी जंक, फ़ास्ट फ़ूड खाते हैं।


8- *हृदय* घायल होता है जब आप अपने भोजन में अधिक नमक और केमिकल रिफाइंड तेल खाते हैं।


9- *अग्न्याशय* घायल होता है जब आप मीठी चीजे ज्यादा मात्रा में खाते हैं क्योंकि वो स्वादिष्ट और सहज उपलब्ध हैं।


10- *आँखें* घायल होती हैं जब आप कम प्रकाश में मोबाईल और कम्प्यूटर स्क्रीन पर काम करते हैं।


11- *मस्तिष्क* घायल होता है जब आप नकारात्मक सोचने लगते हैं।


12- *आत्मा* घायल होती है जब आप नैतिकता के विरुद्ध कार्य करते हैं।


*👉आप सभी अंगो को अच्छी तरह से देखभाल कर अपने को स्वस्थ रखिए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ