Student centred classroom write up in Hindi शिक्षार्थी केन्द्रित कक्षा हिंदी

                                                          शिक्षार्थी केन्द्रित कक्षा हिंदी  

1. शिक्षण विधि 
               जिस ढंग से शिक्षक, शिक्षार्थी को ज्ञान प्रदान करता है उसे शिक्षण विधि कहते हैं . इसके अंतर्गत अनेक प्रणालियाँ एवं योजनायें सम्मिलित की जाती हैं .शिक्षण की बहुत सी प्रक्रियायें सम्मिलित की जाती हैं . इसके तहत हम अलग चीजों को अलग -अलग तरीकों से समझाते हैं .


2. हिंदी विषय पढ़ाने के टिप्स:
हिंदी विषय पढ़ाने के लिए अध्यापक को यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए की जो बिंदु हम बच्चों को पढ़ाने जा रहे हैं ,वह बिंदु बच्चों के लिए कितना उपयोगी सिद्ध होगा . बच्चों की रूचि उस टॉपिक के उपर कितनी हो सकती है . 
3. शिक्षण सहायक सामग्री :
हिन्दी हो या चाहे जो भी विषय हो , प्रत्येक विषय के लिए अध्यापक को पाठ योजना के साथ -साथ शिक्षण सहायक सामग्री ( TLM ) का प्रयोग अवश्य करना चाहिए , जिससे बच्चों की अधिगम क्षमता का विकास बहुत तीव्र गति से होता है और बच्चे की समझ विकसित होती है .
जॉन डी.वी. ने भी बाल केम्द्रित शिक्षा का समर्थन किया है. भारतीय शिक्षाविद गिजुभाई की बाल केन्द्रित  शिक्षा के क्षेत्र में विशेष भूमिका रही है .
4. हिंदी विषय पढ़ाने में कहानियों की भूमिका :

हिन्दी विषय में कहानियों के माध्यम से बच्चों का ध्यान केन्द्रित किया जाना चाहिए जिससे बच्चे कक्षा की ओर ज्यादा आकर्षित हों ,और उन्हें अभिनय के माध्यम से भी सिखाना चाहिए. 

5. चित्रों का प्रयोग : 

कक्षा शिक्षण में कहानियों का चित्र अवश्य प्रयोग करना चाहिए. जिससे बच्चे चित्रों को देखकर पढने की ओर बहुत ही अधिक आकर्षित होते हैं . 

यह प्रयोग आप अपने कक्षा में अवश्य करें जिससे बच्चे पढ़ने की ओर आकर्षित हों.







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ