क्या बन्द हो सकता है PAYTM?

 क्या बन्द हो सकता है PAYTM?




आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जिस यूपीआई PAYTM कम्पनी का 8 नवम्बर 2016 को रात 8 बजे के बाद नोटबंदी के समय सम्माननीय हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बड़े ही गर्व के साथ प्रमोशन किया था , उस कम्पनी को आज भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय अनियमितताओं के चलते हुए नए ग्राहकों के पंजीकरण पर रोक लगाते हुए आगामी 29 फरवरी 2024 के बाद सभी प्रकार के यूपीआइ लेनदेन पर भी रोक लगा दी है। कम्पनी को किसी भी प्रकार की कोई क्लीनचिट नहीं मिल पाई है।

क्या होगा पेटीएम उपभोक्ताओं का?

भारतीय रिजर्व बैंक ने कम्पनी के लेनदेन पर रोक लगाते हुए अभी तक उपभोक्ताओं कोई विकल्प नहीं दिया है कि जिस उपभोक्ता का पैसा पेटीएम पेमेंट बैंक में फंसा हुआ है उसे कैसे निकालें।

फिलहाल जिन उपभोक्ताओं का पैसा पेटीएम वॉलेट में है वे 29 फरवरी 2024 की मध्यरात्रि तक प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान वे वॉलेट में पैसे ADD नहीं कर सकते हैं।


आगे क्या होगा भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ