मूल रूप में लिखा गया झण्डा गीत इस प्रकार है


 मूल रूप में लिखा गया झण्डा गीत इस प्रकार है


विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।


सदा शक्ति सरसाने वाला, प्रेम सुधा बरसाने वाला,


वीरों को हरषाने वाला, मातृभूमि का तन-मन सारा।। झंडा...।


स्वतंत्रता के भीषण रण में, लखकर बढ़े जोश क्षण-क्षण में,


कांपे शत्रु देखकर मन में, मिट जाए भय संकट सारा।। झंडा...।


इस झंडे के नीचे निर्भय, लें स्वराज्य यह अविचल निश्चय,


बोलें भारत माता की जय, स्वतंत्रता हो ध्येय हमारा।। झंडा...।



एक साथ सब मिलकर गाओ, प्यारा भारत देश हमारा।। झंडा...।


इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए,


विश्व-विजय करके दिखलाएं, तब होवे प्रण पूर्ण हमारा।। झंडा...।


विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ