अग्निवीर योजना एक नज़र में

         अग्निवीर योजना एक नज़र में




1-शॉर्ट टर्म यानी 4 साल के लिए सेना में भर्ती किए जाएंगे युवक।


2- सेना में 4 साल तक सेवाएं देने वाले युवकों को अच्छे वेतन के साथ ही सेवा निधि पैकेज भी मिलेगा।


3- इस योजना के तहत साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल के युवा भर्ती हो सकेंगे।


4- अग्निपथ योजना में भर्ती होने वाले युवकों को 10 हफ्ते से लेकर 6 महीने तक की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी।


5- अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने के लिए युवकों को 10-12वीं क्लास पास करनी होगी।


6- इस योजना के तहत भर्ती होने वाले युवकों को अग्निवीर कहा जाएगा। अगर कोई अग्निवीर सेवा के दौरान बलिदान होता है तो उसके परिजनों को सेवा निधि के साथ ही 1 करोड़ रुपए और बाकी नौकरी का वेतन भी मिलेगा।


7- वहीं अगर सेवा के दौरान कोई अग्निवीर डिसेबल (दिव्यांग) हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही उसे बाकी नौकरी का वेतन भी मिलेगा।


8- अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को पहले साल 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। चौथी साल तक यह पैकेज 6.92 लाख हो जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे।


9- चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को 11.7 लाख रुपए की सेवा निधि दी जाएगी। इस सेवा निधि पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।


10- आर्मी में पहले और दूसरे साल 40 हजार, तीसरे साल 45 हजार और चौथे साल 50 हजार भर्तियां होंगी। वहीं नेवी में पहले-दूसरे साल 3 हजार और तीसरे चौथे साल भी इतनी ही भर्तियां होंगी। एयरफोर्स में पहले साल 3500, दूसरे साल 4400 और तीसरे साल 5300 युवकों की भर्ती होगी।


11- चार साल के बाद भर्ती किये गए अग्निवीरों में से 25% अग्निवीरों को आगे के लिए कंटिन्यू कर लिया जाएगा उनके परफॉरमेंस के आधार पर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ