अगर आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचना है तो नकारात्मक लोगों के प्रति बहरे हो जाते हैं।
एक मेढक पेड़ की चोटी पर चढ़ने के लिए सोचता है और आगे बढ़ता है। बाकी के सारे मेढक शोर मचाने लगते हैं कि
" यह असंभव है- यह असंभव है, आज तक कोई नही चढ़ पाया , यह असंभव है- नहीं चढ़ पाओगे।" मगर मेढक अन्त में चोटी तक पहुंच ही जाता है।
क्या इसका कारण आप जानना चाहेंगे ?
क्योंकि वह मेढक 'बहरा' होता है।
वह सारे मेढकों को चिल्लाते हुए देखकर सोचता है कि यह सारे मेढक उसका उत्साहवर्धन करने के लिए अपना मुँह चला रहे हैं।
" इसलिए अगर आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचना है तो नकारात्मक लोगों के प्रति बहरे हो जाइए।"
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ