खेत में किसान ने पत्नी के साथ शानदार अंदाज में गाया लता मंगेशकर का गाना; 'आवाज देके हमें तुम बुलाओ...'
पंजाब के रहने वाले एक किसान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक किसान अपनी पत्नी के साथ 1962 की फिल्म 'प्रोफेसर' का मशहूर गाना 'आवाज देके हमें तुम बुलाओ...' गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने पर दोनों पति-पत्नी की जुगलबंदी देखने लायक है. पति-पत्नी लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी के गाने को अपने अंदाज में गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. यह वीडियो उन्होंने तब रिकॉर्ड किया था जब वह अपनी फैमिली के साथ राजस्थान गए थे. इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ गणेशगढ़ गांव के एक खेत में गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया था.

0 टिप्पणियाँ