क्या आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं ,
तो आपके लिए सुनहरा मौका हैं।
सस्ते में आज से स्वर्ण बॉन्ड के जरिये सोना खरीदने का मौका ......
8 जून को स्वर्ण (सोना ) बांड की नयी क़िस्त जारी करने वाली है। इसमें 2. 50 फीसदी तय ब्याज और सोने के दाम में वृद्धि का दोहरा लाभ मिलेगा। डिजिटल भुगतान पर पचास रुपये प्रति ग्राम छोट मिलेगी।
सोने की खरीदारी से अलग है स्वर्ण बॉन्ड : यह सोने को शेयरों की तरह खरीदने का एक नया विकल्प है। इसमें खरीदारी यूनिट में की जाती है जिसका दाम एक ग्राम सोने के मूल्य के बराबर होता है।
परिपक्वता (मैच्योरिटी ) पर इसे बेचने पर सोने के उस समय के मूल्य के बराबर राशि के साथ 2.50 % ब्याज भी मिलता है।
कितना और कहाँ से ख़रीदा जा सकता है यह बांड :
इसके तहत सबसे छोटा बांड एक ग्राम के सोने के बराबर मूल्य का है। बांड में निवेश की न्यूनतम सीमा भी यही है। कोई भी व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम स्वर्ण बांड खरीद सकता है। व्यक्तिगत तौर पर बंद खरीदने की सीमा चार किलो और ट्रस्ट या संगठन के लिए 20 किलो है।
बांड की बिक्री कॉमर्शियल बैंक , भारतीय स्टॉक होल्डिंग निगम लिमिटेड और कुछ चुनिन्दा डाकघरों तथा शेयर बाजारों जैसे NSE, BSE से ख़रीदे जा सकते हैं।
कभी भी बाजार में बेचने सुविधा : स्वर्ण बांड को शेयर बाजार में बेचने की सुविधा है। परिपक्वता अवधि आठ साल है। लेकिन जरूरत के मुताबिक पांच साल में भी बेच सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ