क्या आप जानते हैं?साबुन ,टूथपेस्ट से कमजोर होती हैं शरीर की हड्डियाँ
अगर आपके घर की महिलायें साबुन ,टूथपेस्ट और पर्सनल केयर के अन्य उत्पादों को प्रयोग करती हैं तो हो जाइये सावधान। जी ,हाँ साबुन ,टूथपेस्ट और पर्सनल केयर के अन्य उत्पादों को लेकर चौंकाने वाला शोध सामने आया है। एक अध्ययन के अनुसार ,इन उत्पादों में पाए जाने वाले रसायन ट्राइक्लोजेन के संपर्क में आने से महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ट्राइक्लोजेन ऐसा रसायन है जो हार्मोन का स्राव करने वाली ग्रंथियों को प्रभावित करता है। विभिन्न उत्पादों में एंटी -बैक्टीरिया के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है। ट्राइक्लोजन से हड्डियों पर पड़ने वाले असर को लेकर यह अपनी तरह का पहला शोध है। अध्ययन के लिए 1848 महिलाओं से जुड़े डाटा का विश्लेषण किया गया। जिन महिलाओं में ट्राइक्लोजन का स्तर ज्यादा था ,उनमे हड्डियों से जुडी समस्याएं ज्यादा पायी गयीं। कुछ जीवों की हड्डियों पर ट्राइक्लोजन के असर पहले के शोध में सामनेआ चुके हैं। वैसे ,मनुष्यों पर इसके असर को लेकर अब तक व्यापक शोध नहीं हुआ है।
0 टिप्पणियाँ