गर्भ में बच्चा माँ के पेट में लात क्यों मारता है ?

इसलिए बच्चा माँ के पेट में जोर से लात मारता है........  

कई बार गर्भवती महिलाओं को सोते समय अचानक महसूस होता है कि बच्चा पेट में लात मार रहा है। तब महिलाओं को अपने होने वाले बच्चे पर बहुत प्यार आता है। लन्दन के शोधकर्ताओं ने बच्चे के लात मारने की वजह जानने के लिए अध्ययन किया और पाया कि शिशु दिमाग के सक्रिय होने पर ऐसा करता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लन्दन के शोधकर्ताओं ने गर्भ  शिशुओं के दिमाग के एक क्षेत्र को सक्रिय किया  तो शिशु ने गर्भ में लात मारी। इस आधार पर शोधकर्ताओं ने कहा कि दिमाग सक्रिय होने पर शिशु पेट में लात मारता है। 19 शिशुओं का अध्ययन कर शोधकर्ताओं ने अपनी बात को और पुष्ट करने का प्रयास किया। इस दौरान शोधकर्ताओं ने शिशुओं की धड़कन ,उनकी साँस और दिमाग की हलचल पर ख़ास नजर रखनी शुरू कर दी। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि ज्यादातर गर्भवती महिलाएं अपने 16 से 24 सप्ताह के गर्भ में ऐसा मह्सूस करने लगती हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि अक्सर सोते समय ही ऐसा महसूस होता है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ