व्यस्त रहें, मस्त रहें | सब कुछ प्रकृति के हाथ में है, कर्म करते रहें | MOTIVATIONAL

 *विधि का विधान*


          *श्री रामजी का विवाह और राज्याभिषेक  दोनों शुभ मुहूर्त देख कर किए गए थे;  फिर भी न वैवाहिक जीवन सफल हुआ, न ही राज्याभिषेक!* 


*और जब मुनि वशिष्ठ से इसका उत्तर मांगा गया, तो उन्होंने साफ कह दिया* 


*"सुनहु भरत भावी प्रबल,*

*बिलखि कहेहूं मुनिनाथ।*

*हानि लाभ, जीवन मरण,*

*यश अपयश विधि हाथ।।"*


*अर्थात - जो विधि ने निर्धारित किया है, वही होकर रहेगा!*


*न श्रीराम के जीवन को बदला जा सका, न श्रीकृष्ण के!*


*न ही महादेव शिव जी, सती की मृत्यु को टाल सके, जबकि महामृत्युंजय मंत्र उन्हीं का आवाहन करता है!*


*न गुरु अर्जुन देव जी, और न ही गुरु तेग बहादुर साहब जी, और न दश्मेश पिता गुरु गोविन्द सिंह जी, अपने साथ होने वाले विधि के विधान को टाल सके, जबकि आप सब सर्व समर्थ थे!*


*रामकृष्ण परमहंस भी अपने कैंसर को न टाल सके!*


*न रावण अपने जीवन को बदल पाया,  न ही कंस, जबकि दोनों के पास अपार समस्त शक्तियाँ थी!*


*इंसान अपने जन्म के साथ ही जीवन, मरण, यश, अपयश, लाभ, हानि, स्वास्थ्य, बीमारी, देह, रंग, परिवार, समाज, देश-स्थान सब पहले से ही निर्धारित करके आता है!*


*इसलिए सरल रहें, सहज रहें, मन, वचन और कर्म से सद्कर्म अच्छे काम में लीन रहें!*


*मुहूर्त न जन्म लेने का होता है, न मृत्यु का, फिर बाकी सब तो अर्थहीन है!*

       

 *इसलिए* सदैव प्रभुमय रहें,आत्मा मालिक के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए आनन्दित रहें!* *शुभ मुहूर्त के पचड़ों में न पड़ें,* 

 

*हर पल, उस मालिक का रचा हुआ है* 

*और सबका मालिक  कभी गलत* 

*नही कर सकता।* 


सदैव प्रसन्न रहें ,मालिक के सिमरन

 में रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ