U P टी ई टी आवेदन 1 नवम्बर 2019 से,संसोधन का कोई मौका नहीं।
यूपी टीईटी 2019 के लिये आवेदन 1 नवम्बर 2019 से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए विज्ञापन 31 अक्टूबर 2019 को जारी किया जाएगा। टीईटी परीक्षा 22 दिसम्बर 2019 को होनी प्रस्तावित है।
नई व्यवस्था के अनुसार इस बार दिव्यांगों को श्रुत लेखक यानी सहायक के लिए पहले से ही विभाग को सूचना देनी होगी । इस बार दिव्यांग लोग यदि श्रुत लेखक ला रहे हैं तो उनका परिचय पत्र और शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। वहीं बाद में उत्तर माला में आपत्ति करने पर भी शुल्क लगा दिया गया है। इसके अलावा इस परीक्षा में भी यूपी बोर्ड सरीखी व्यवस्था की गई है।पर्यवेक्षक भी स्मार्ट फ़ोन नहीं ले जा सकेंगे। उन्हें केवल बटन वाला फोन ले जाने की इजाज़त है।
31 अक्टूबर 2019 को जारी किया जाएगा विज्ञापन।
22 दिसम्बर 2019 को होगी टीईटी परीक्षा।

0 टिप्पणियाँ